राज्य
18-Nov-2021


-गिरिडीह के विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल सम्मेदशिखर में प्रवास कर रहे जैन मुनि से लिया आशीर्वाद गिरिडीह(ईएमएस)। केन्द्रीय खाद, प्रसंस्करण मंत्री प्रह्लाद भाई पटेल गुरुवार की शाम विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल सम्मेदशिखर गिरिडीह के मधुबन पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री पटेल के साथ बोकारो विधायक विंरची नारायण और जिलाध्यक्ष महादेव दुबे भी मौजूद थे। इस केन्द्रीय मंत्री सबसे पहले मधुबन के गुणायतन भवन पहुंचे और काफी लंबे वक्त से प्रवास कर रहे जैन मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। मुनिश्री से केन्द्रीय मंत्री ने करीब एक घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया। मुनिश्री ने भी मधुबन आने को लेकर केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया। मुनिश्री के दर्शन के दौरान केन्द्रीय मंत्री के साथ गुणायतन ट्रस्ट के टस्ट्री अशोक जैन पांड्या, सुनील अजमेरा और दिगंबर जैन न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष ताराचंद गोधा समेत जैन समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद भाई पटेल जैन मुनि प्रमाण सागर जी महाराज के बेहद करीबी माने जाते है। मध्य प्रर्देश में रहते हुए मुनिश्री के सानिध्य में रहकर केन्द्रीय मंत्री उनके बेहद करीबी सम्बन्ध स्थापित किया है। समझा जाता है कि उनके विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल सम्मेदशिखर जी प्रवास करने से उनसे मुलाकात करने ही वह मधुबन पहुंचे हैं। राजेश कुमार/18 नवम्बर 2021/ईएमएस