राज्य
19-Nov-2021


जनपद में अधिकारियों ने किया पूजन, स्लूज गेट खोलकर चलाई नहर ललितपुर (ईएमएस)। आज प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी के द्वारा जनपद झांसी एवं महोबा भ्रमण के दौरान जनपद ललितपुर स्थित भावनी बांध का वर्चुअल लोकार्पण किया। भावनी बांध परियोजना तहसील महरौनी के ग्राम भावनी स्थित सजनम नदी जो जामनी नदी की सहायक नदी है, पर निर्मित की गई है।इस परियोजना के कार्य वर्ष 2012-13 में प्रारंभ किये गए थे। इस परियोजना के पूर्ण होने पर इस क्षेत्र के 8062 कृषक लाभान्वित होंगे तथा 3800 हे0 भूमि सिंचित हो सकेगी। बांध की कुल लम्बाई 04 कि0मी0 है, जिसकी कुल लागत 512.74 करोड़ रुपये है। भावनी बांध का कैचमेंट एरिया 960 वर्ग कि0मी0 है। भावनी बांध की नहरों के पूर्ण विकसित होने पर इसकी कुल लम्बाई 20.300 कि0मी0 है। इसकी नहरों से अगली फसल में पूर्ण रुप से रोस्टर बनाकर नहर का संचालन किया जाएगा। इस वर्ष भावनी बांध में उपलब्ध जल के अनुरुप ही टेस्टिंग में नहर को चलाया जाएगा। भावनी बांध के लोकार्पण के अवसर पर बेतवा झांसी के मुख्य अभियंता महेश्वरी प्रसाद,सिंचाई कार्य मण्डल चतुर्थ के अधीक्षण अभियंता एवं सिंचाई निर्माण मण्डल झांसी के अधीक्षक अभियंता शीलचन्द्र उपाध्याय,अधीक्षण अभियंता सिंचाई निर्माण खण्ड प्रथम के अधिशासी अभियंता भगीरथ बरुआ संयुक्त रुप से पूजन के उपरान्त स्लूज के गेट खोलकर भावनी नहर का संचालन कराया गया। कार्यक्रम मे सिंचाई निर्माण खण्ड प्रथम के समस्त सहा0 अभियंता नागर,श्रवण कुमार, राजीव कुमार एवं धीरज कुमार, इसके अतिरिक्त समस्त अवर अभियंता स्वेता सक्सेना,नेहा कौशल, रमाकान्त वर्मा,पंकज खेम, धर्मेन्द्र पटेल,राजेन्द्र बाबू एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। जयेश बादल, 19 नवम्बर, 2021