राज्य
14-Nov-2022
...


-कांग्रेस अपने वादों को पूरा करती है जबकि भाजपा और आप दिल्लीवासियों का वोट लेकर सिर्फ धोखा देते हैं - चौ. अनिल कुमार नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ आज प्रदेश कांग्र्रेस कार्यालय राजीव भवन में पंडित जवाहरलाल नेहरू की 133वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की इसके अलावा चौ. अनिल कुमार ने शांति वन में भी पंडित नेहरू की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के अलावा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा नेट्टा डिसूजा राजेश कौशिक योगेश जैन व चरनजीत राय सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। चौ. अनिल कुमार ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू एक महान दूरदर्शी थे जिन्होंने अंग्रेजों से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद देश को प्रगति और विकास के लिए किस रास्ते पर चलना चाहिए इसका पूर्वाभास कर लिया था। उन्होंने कहा कि यदि भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में राष्ट्रों के समुदाय के बीच अपना सिर ऊंचा रखता है तो यह देश के पहले प्रधान मंत्री द्वारा विकास और प्रगति के लिए सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए उठाए गए कदमों के कारण है। चौ. अनिल कुमार ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम देश और देश के विकास में जिन्होंने कोई भूमिका नहीं निभाई ऐसे तुच्छ मानसिकता वाले लोग भारत को विश्व शक्ति बनाने में पंडित नेहरू के अद्भुत योगदान को बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे परन्तु पंडित जहारलाल नेहरू जी ने उनकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया और दुनिया के बड़े नेताओं के बीच उन्हें सम्मानित किया गया। चौ. अनिल कुमार ने कहा कि यह अच्दछा यहयोग है कि नेहरू जी के जन्मदिन पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने एमसीडी चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया क्योंकि वह सच्चे आदर्शों वाले थे और भारतीय पीढ़ियों के लिए प्रेरणा थे तथा उनका जीवन ही हम भारतीयों के लिए एक प्ररेणादायक संदेश है। उन्होंने कहा कि जहां पिछले 15 वर्षों से नगर निगम मे भाजपा और 8 वर्षों से दिल्ली में आम आदमी पार्टी लोगों को गुमराह कर रही है वहीं कांग्रेस ने उन लोगों को टिकट दिया जिन्होंने अपने क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों में लगातार काम किया और कोविड-19 महामारी दौरान भी निस्वार्थ लोगों की मदद की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं महिलाओं अल्पसंख्यकों अनुसूचित जाति सहित सभी श्रेणी के जीतने वाले प्रत्याशियों को शामिल किया है । प्रमुख कांग्रेस उम्मीदवारों जिन्होंने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया उनमें पूर्व मेयर फरहाद सूरी पूर्व डिप्टी मेयर वरयाम कौर प्रेरणा सिंह और दर्शना जाटव सहित कई निवर्ततान निगम पार्षद एवं वरिष्ठ नेता शमिल है। चौ. अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने मिलकर दिल्ली को हर तरह से तबाह कर दिया है और अब लोग कांग्रेस के सुशासन और कांग्रेस द्वारा पूरे किए गए वादों याद कर रहे है क्योंकि कांग्रेस ने सत्ता में आने पर हमेशा अपने वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आप की तरह कांग्रेस कभी भी ऐसे वादे नहीं करती जिन्हें पूरा नहीं किया जा सकता क्योंकि सत्ता में आने के बाद इससे दिल्लीवासियों के विश्वास बहुत ठेस पहुंचती हैं। प्रवीण/14/11/2022