राज्य
27-Nov-2022
...


भरतपुर (ईएमएस)। राजस्थान के भरतपुर में ट्रिपल मर्डर केस सामने आया है। यहां कुछ अपराधियों ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों की गोली मरकर हत्या कर दी। भरतपुर के सिकरौरा गांव में दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। पड़ोस में रहने वाले लखन नाम के युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ घर में घुसकर तीन भाइयों को गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गयी। इस घटना में घर के अन्य लोग माँ बेटे और बहन भी गोली लगने से घायल हुए है और उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद घर की सुरक्षा में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार भरतपुर से 20 किमी की दूर सिकरौर गांव है। जहां गांव में रहने वाले लाखन सिंह और गजेन्द्र के पुत्र के बीच किसी मसले को लेकर झगड़ा हो गया था । झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि लखन ने अपने पड़ोसियों के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से गजेन्द्र समंदर और ईश्वर की मौत हो गयी और गजेन्द्र के बेटे उसकी मां और बहन भी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत अभी गंभीर बनी हुई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की खोजबीन भी जारी है। बताया यह भी जा रहा है कि सभी आरोपी नशे में थे।