व्यापार
24-Jan-2023
...


नई ‎दिल्ली (ईएमएस)। वै‎श्विक बाजारों में कीमती धातुओं में तेजी की वजह से घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। मंगलवार को सोना अपने सार्वज‎निक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। वायदा बाजार में सोना 57000 के पार निकल गया है। गोल्ड फ्यूचर मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर 0.38 फीसदी की उछाल के साथ 57030 रुपए पर खुला। पिछले सत्र में यह 56815 रुपए पर बंद हुआ था। इस दौरान सिल्वर फ्यूचर 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 68337 रुपए पर खुला। पिछले सत्र में यह 67964 पर बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच ‎दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 40 रुपए की गिरावट के साथ 56840 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56880 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 85 रुपए की गिरावट के साथ 68980 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना बढ़त पर था। यूएस गोल्ड 17.20 डॉलर की तेजी के साथ 1945.40 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी 1.59 फीसदी की गिरावट के साथ 23.554 डॉलर प्रति औंस पर थी।