राष्ट्रीय
24-Jan-2023
...


मुंबई (ईएमएस)। सोने की कीमतें इस समय आसमान छू रही हैं। इस बीच सोने की तस्करी भी बढ़ गई है। इसी कड़ी में एक बार फिर मुंबई एयरपोर्ट पर दो अलग-अलग मामलों में दो विदेशी नागरिकों को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खबर है कि सीमा शुल्क विभाग ने 22 और 23 जनवरी को मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो अलग-अलग मामलों में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। दोनों यात्रियों के अंडरगारमेंट्स में छिपाए गए 90 हजार अमरीकी डालर और पेस्ट के रूप में छिपाए गए 2.5 किलोग्राम सोने को जब्त किया गया है. इसके बाद दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर 3 किलो सोना जब्त किया गया था। 37 वर्षीय अज़रबैजानी नागरिक माहिर अलीयेव को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।