राष्ट्रीय
24-Jan-2023
...


कैमूर (ईएमएस)। बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर है। स्थिति यह है कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इसको लेकर उन्हें राजद नेतृत्व ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। इस बीच नीतीश सरकार में मंत्री जमा खान ने कहा सुधाकर सिंह जिस तरह सीएम को लेकर बोल रहे हैं उसके बाद उनकी पार्टी के लोग उन्हीं की पार्टी को लोग उन्हें अब साइको कह रहे हैं। बिहार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और जदयू नेता जामा खान ने सुधाकर सिंह पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सीएम को लेकर राजद विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह बोलते हैं उससे उन्हीं की पार्टी के लोगों ने उनको हंसी का पात्र करार दिया। कैमूर में मीडियाकर्मियों से बातचीत में जेडीयू नेता ने कहा कि राजद नेता कह रहे कि सुधाकर सिंह मनोरोगी और पागल हैं। सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बयानबाजी से लोग उन पर हंस रहे। जमा खान ने कहा सुधाकर सिंह लोकप्रिय नेता जगदानंद सिंह के बेटे हैं और उनकी एक राजनीतिक छवि भी है जो उन्होंने अपने दम पर बनाई है। वह विधायक हैं और मंत्री भी हैं। अगर उन्हें कोई दिक्कत है तो वह मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री से संपर्क कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने नीतीश कुमार को निशाना बनाने के लिए दूसरा रास्ता चुना है जो सही नहीं है। नीतीश के मंत्री बोले कि हमारे मुख्यमंत्री बेहद सर्द मौसम में समाधान यात्रा कर रहे हैं। लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। वह उन सरकारी परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं जो या तो पूरी हो चुकी हैं या चल रही हैं। फिर भी सुधाकर सिंह उन्हें निशाना बना रहे हैं जो सही नहीं है। पूर्व मंत्री ने नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में रहते हुए दावा किया कि कृषि विभाग के सभी अधिकारी चोर हैं और वह उनके प्रमुख हैं। मंत्रालय गंवाने के बाद भी सुधाकर सिंह ने शिखंडी रात्रि प्रहरी और भिखारी जैसे शब्दों से नीतीश कुमार पर निशाना साधा। हाल ही में राजद ने सुधाकर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर इस पर जवाब देने को कहा था। फिर भी वह नीतीश कुमार को निशाने पर लेते रहते हैं। अनिरुद्ध ईएमएस 24 जनवरी 2023