लेख
25-Jan-2023
...


(1) भारत माँ का लाल हूँदे सकता मैं जान। गाता हूँ मन-प्राण सेमैं इसका यशगान। आर्यभूमि जगमग धराबाँट रही उजियार इसकी गरिमाशान परमैं हर पल क़ुर्बान।। (2) भगतसिंहआज़ाद काअमर सदा बलिदान। ऐसे पूतों ने रखीभारत माँ की आन। जो भारत का कर गएसचमुच चोखा भाग्य ऐसे वीरों ने दियाहमको नवल विहान।। (3) जय-जय भारत देश होबढ़े तुम्हारा मान। सारे जग में श्रेष्ठ हैकदम-कदम उत्थान। धर्मनीतिशिक्षा प्रखरबाँटा सबको ज्ञान भारत की अभिवंदनादमके सूर्य समान।। (4) तीन रंग की चूनरीजननी की पहचान। हिमगिरि कहता है खड़ामैं हूँ तेरी शान। केसरिया बाना पहनखड़े हज़ारों वीर अधरों पर जयहिंद हैजन-गण-मन का गान।। (5) अमर जवाँ इस देश केभरते हैं हुंकार। आया जो इस ओर यदिदेंगे उसको मार। रच डाला इतिहास नवलेकर कर शमशीर दुश्मन का हमने कियाहर युग में संहार।। ईएमएस/25/01/2023