राष्ट्रीय
28-Jan-2023
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली के लोगों को अभी ठंड से पूरी तरह छुटकारा नहीं मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से मौसम में कई बार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कभी कोहरे के साथ सर्द हवा लोगो को कंपकपाने लगती है तो कभी हल्की धूप राहत देती है। राजधानी में लगातार पड़ रही ठंड से दिल्ली और एनसीआर के लोगों को फिलहाल रहात नहीं है। वहीं अब इस ठंड का असर गेहूं और सरसों की फसलों पर भी पड़ रहा है। पोधों की पत्तियां पीली पड़ती जा रही हैं। जो कहीं न कहीं भारी नुकसान की ओर इशारा कर रही हैं। देश की राजधानी दिल्ली में लगातार तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते 2 दिनों की बात करें तो राजधानी में आसमान में बादल थे। हालाकिं आज आसमान में बादल नहीं है। लेकिन आने वाले दो दिन फिर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। जिसके कारण कल 29 जनवरी को दिल्ली के लोगों को बारिश देखने को मिल सकती है। यहां के तापमान की बात करें तो आज सुबह 5 बजे के करीब दिल्ली के बाहरी इलाके नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और पालम इलाके में तापमान 6 डिग्री रहा। वहीं विजिबिलिटी की बात करें तो वो 500 मीटर दिल्ली प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के नेता ने बताया कि यहां पड़ रही लगातार ठंड अब किसानों के लिए सर दर्द बन गई है। खेतो में लगी गेहूं और सरसों की फसल खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि फसल के लिए भी ठंड पड़ना जरूरी है लेकिन अगर इसी तरह ठंड जारी रही तो सारी फसलें खराब हो जाएंगी। किसानों को अपनी फसल सरसों और गेहूं को बचाने और अच्छी फसल के लिए इंद्र देवता से हल्की बारिश की आशा है। जिसकी आशंका मौसम विभाग ने भी जतायी है।