अंतर्राष्ट्रीय
31-Jan-2023
...


टेक्सास (ईएमएस)। टेक्सास के ऑस्टिन के एक ‘हुक्का लाउंज में सप्ताहांत में हुई गोलीबारी में ‘हाई स्कूल’ के एक छात्र की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। ऑस्टिन पुलिस की ओर से बताया गया कि 17 वर्षीय ब्रेडन बॉलीर्ड की गोलीबारी में मौत हो गई। चार अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उन्होंने गोलीबारी मामले में एक संदिग्ध की पहचान की हैं जो कि गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गया था। इस बीच एक अन्य घटना में मध्य फ्लोरिडा के पास सोमवार दोपहर हुई गोलीबारी में 10 लोग घायल हो गए। लेकलैंड पुलिस प्रमुख सैम टेलर ने बताया कि पीड़ितों में से दो गंभीर रूप से घायल हैं जबकि अन्य आठ की जान को कोई खतरा नहीं है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।