व्यापार
31-Jan-2023
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। नीदरलैंड की उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और चिकित्सा उपकरण कंपनी फिलिप्स ने अगले दो साल के दौरान वैश्विक स्तर पर 6000 कर्मचारियों को ‎‎‎निकालने की घोषणा की है। कंपनी को 2022 में 1.6 अरब यूरो का घाटा हुआ है जबकि 2021 में कंपनी ने 3.3 अरब यूरो का मुनाफा कमाया था। इससे पहले अक्टूबर में कंपनी ने अपने कर्मचारियों की संख्या में 4000 को कम करने की घोषणा की थी। यह कटौती इसके अतिरिक्त है। एम्टर्डम मुख्यालय वाली कंपनी चीन में कोविड की वजह से वैश्विक स्तर पर झटकों को झेल रही है। इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध ने भी कंपनी को प्रभावित किया है। कंपनी ने कहा कि 2022 का साल फिलिप्स और हमारे हितधारकों के लिए काफी मुश्किल था। हम अपने क्रियान्वयन और प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए कदम उठा रहे हैं।