व्यापार
01-Feb-2023
...


- बजट को लेकर निवेशकों में उत्साह मुम्बई (ईएमएस)। शेयर बाजार की बुधवार को तेज शुरुआत हुई। बाजार में ये उछाल आज पेश होने वाले बजट से उम्मीदों के साथ ही दुनिया भर से मिले अच्छे संकेतों को देखते हुए आया है। सभी को बजट से काफी उम्मीदें हैं। इसके साथ ही निवेशकों की निगाहें शेयर बाजार पर टिकी हुई हैं। इन सबके बीच ही आज सुबह बाजार की शुरुआत सकारात्मक रही और निफ्टी 17800 के स्तर पर खुला है। निफ्टी 17800 के लेवल पर खुला है जबकि सेंसेक्स 457.32 अंक करीब 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ ही 60007.22 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 130.60 अंक तकरीबन 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ ही 17792.80 के स्तर पर पहुंचा। प्री-ओपनिंग सत्र में शेयर बाजार में उत्साह दिखा। जिससे सेंसेक्स 510.45 अंक करीब 0.86 फीसदी बढ़कर 60060.35 के स्तर पर नजर आ आया। निफ्टी भी 216.95 अंक तकरीबन 0.85 फीसदी की बढ़त के साथ ही 17811.65 के स्तर पर था। बजट से पहले एसजीएस निफ्टी में करीब 120 अंकों की मजबूती दिखी। एशियाई बाजारों में भी उत्साह रहा। वहीं गत दिवस अमेरिकी बाजार बढ़त पर बंद हुए थे। डाओ 370 अंक उछला। वहीं गत दिवस बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे जबकि सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी थी। आर्थिक सर्वे 2023 के अनुसार अप्रैल-नवंबर की अवधि के दौरान म्यूचुअल फंड्स में नेट इनफ्लो में सालाना आधार पर 72 फीसदी की गिरावट आई है।