ज़रा हटके
02-Feb-2023
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। सोशल मीडिया पर सांप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा हैं कि घर के ऊपर छत से एक सांप अपने शरीर का आधा से ज्यादा हिस्सा हवा में रखकर छलांग लगा देता है। गौर से देखने पर सांप किसी इंसान की तरह अपना लक्ष्य साधते हुए शरीर को आगे की तरफ सांप ने फेंका। 48 घंटे में 20 लाख से ज्यादा लोग वीडियो देख चुके हैं। वीडियो देखकर लोग चर्चा करने लगे कि सांप बंदर की तरह उछल सकता है। कुछ लोग इस सांप का उड़ना भी कहते हैं। कई वीडियो में एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर सांप उड़ते देखे भी गए हैं। वास्तविकता यह है कि सांप उड़ते नहीं बल्कि शरीर को उछाल देते हैं। बिना हाथ या पैर वाले सांपों के लिए ऐसा कर पाना कारनामे जैसा है। जानकार बताते हैं कि सांप अपने आधे हिस्से को हवा में लाकर उड़ान भरते हैं। इससे उनका संतुलन बना रहता है। उड़ने वाले सांपों की एशिया में पांच प्रजातियां पाई जाती हैं। एक समय में सांप 100 फीट से ज्यादा आगे तक ऊंची कूद कर सकते हैं। इससे एक टेंशन यह भी पैदा होती है कि सांप केवल जमीन से नहीं आते वे कहीं से उछलकर भी पहुंच सकते हैं। सांपों के बारे में जानकारी रखने वाले कई लोगों ने कहा कि यह सांप शायद छिपना चाह रहा था। वे लोगों के सामने नहीं दिखना चाहते। उन्हें बाज जैसे पक्षियों से भी खतरा रहता है। उनसे बचने के लिए ये खुले आसमान में दिखना नहीं चाहते। वायरल वीडियो ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड का बताया जा रहा है। जैसे यह वीडियो वायरल हुआ लोग मजाक करने लगे कि वे दुबारा घर छोड़कर नहीं जाएंगे। वीडियो भले ही छह सेकंड का हो पर देखने वाले सहम गए। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा देख लीजिए सांप क्या कर सकता है? वास्तव में सांप चढ़ सकते हैं। आशीष/ईएमएस 02 फरवरी 2023