अंतर्राष्ट्रीय
04-Feb-2023


- प्रभावित लोगों को मिलेगा सेवरेंस पैकेज नई दिल्ली (ईएमएस)। दुनिया भर में कंपनियों में कर्मचा‎रियों की छंटनी चल रही है। ज्यादातर कंपनियां प्रभावित कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज भी दे रही हैं। हाल ही में दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने 18 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था। कंपनी ने चुनौतीपूर्ण मैक्रो-इकोनॉमिक माहौल के चलते छंटनी का फैसला किया था। हालांकि इसके चलते कंपनी को दिसंबर तिमाही में सेवरेंस पैकेजों पर करीब 64 करोड़ डॉलर खर्च करने पड़े। कंपनी के मुताबिक छंटनी को लेकर दिसंबर 2022 तिमाही में ही 64 करोड़ डॉलर (5264 करोड़ रुपए) का प्रावधान किया गया था। हालांकि इससे अगले महीने जनवरी में भी हुई छंटनी के सेवरेंस पैकेज इत्यादि को भी कवर किया गया। अमेजन ने पिछले महीने 18 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था जो इसके वर्कफोर्स का करीब 6 फीसदी था। छंटनी के इस फैसले का सबसे अधिक असर इसके स्टोर्स और डिवाइस कारोबार पर पड़ा। इसके अलावा एचआर टीम से भी छंटनी हुई। रत में कंपनी ने करीब एक फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की। छंटनी के अलावा पिछले साल नवंबर 2022 में कंपनी ने अमेजनियन एक्सपीरिएंस और टेक टीम से कुछ भारतीय कर्मचारियों को अपनी इच्छा से कंपनी छोड़ने यानी वॉलंटरी सेपेरेशन का ऑफर दिया था। जिन्होंने इस ऑफर को स्वीकार किया था।