क्षेत्रीय
04-Feb-2023
...


सूरत (ईएमएस)| शहर में पिछले काफी समय से श्वान का आतंक बढ रहा है| वेड दरवाजा इलाके में पिछले 12 घंटों में तीन बच्चों के कुत्तों ने काट लिया| बच्चों पर श्वान के हमलें की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है| सूरत शहर में आवारा श्वान का आतंक बढ गया है| श्वान द्वारा बच्चों समेत कई लोगों पर हमले की घटनाएं बढ रही है| कुछ दिनों पहले ही शहर के फूलवाडा इलाके में आवारा श्वानने एक छोटी बच्ची पर हमला कर दिया था| कुत्ते ने बच्चे के गाल को नोंच दिया था| यह समग्र घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी| श्वान के आतंक से स्थानिकों में डर का माहौल बना हुआ है| स्थानिक लोगों ने तत्काल आतंक फैलानेवाले आवारा श्वान को पकड़ने के लिए महानगर पालिका में अर्जी दी थी| मनपा की टीम ने श्वान किसी अन्य पर हमला करे उससे पहले ही उसे पकड़ लिया| आज फिर एक बार शहर के वेड दरवाजा इलाके में श्वान ने एक बालिका पर हमला कर दिया| शहर में लगातार श्वान के हमले की बढते मामले को लेकर स्थानिय लोगों में महानगर पालिका के खिलाफ आक्रोश है| स्थानीय लोगों द्वारा तत्कालरूप से आवारा घुम रहे श्वान को पकड़ने की कार्रवाई करने की मांग की जा रही है|