मनोरंजन
05-Feb-2023
...


-वीडियो में दिखा ग्लैमरस लुक, यूजर बोले- कितनों को... मुंबई (ईएमएस)। बालीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी कपूर बीते कुछ समय से शिखर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के डेटिंग की खबरें भी आए दिन सामने आती रहती हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो में वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ कार में बैठी नजर आ रही हैं। ये वीडियो करण जौहर के घर से निकलते समय का है। बीते साल मालदीव में वेकेशन एंजॉय करने के बाद से अब तक दोनों ने अपने रिलेशन पर किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की है।हाल ही वायरल हो रहा करण जौहर की पार्टी के बाद के इस वीडियो पर नेटिजंस भी जमकर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।पार्टी के बाद दोनों को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था।ये वीडियो 30 जनवरी 2023 की रात का है, जब वह करण जौहर के घर पर आयोजित पार्टी से बाहर आते हुए एक साथ कार में नजर आए थे.सामने आए इस वीडियो में जाह्नवी कपूर का लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है।बेज कोट के साथ ब्राउन मिनी ड्रेस में जाह्नवी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और एक ब्लैक स्लिंग बैग भी लिया था।वहीं शिखर ब्लू जींस के साथ फुल स्लीव्स के स्वेटर में काफी जच रहे थे। दोनों को कार में बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं और पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया।इस वीडियो पर नेटिजंस भी जमकर रिएक्टर कर रहे हैं।इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “विरल ने जाह्नवी के बॉयफ्रेंड की ऐनाउंसमेंट कर दी है।भले ही एक्ट्रेस ने इस बारे में कुछ बताया हो या नहीं।वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “टाइमपास बॉयफ्रेंड.” वहीं कुछ यूजर जाह्नवी को ट्रोल करते हुए लिख रहे हैं, “कितनों को डेट करेगी?” सुदामा/ईएमएस 05 फरवरी 2023