राष्ट्रीय
05-Feb-2023
...


कुछ ही दिन पहले प्रसिद्ध अभिनेत्री रुपाली गांगुली भी आई थीं उज्जैन उज्जैन (ईएमएस)। भूमि पेडणेकर को महाकाल मंदिर के लड्डू गुरू और पंडित शिवम व्यास ने बाबा महाकाल के दर्शन कराए। उन्होंने भूमि को माला भी पहनाई। इसके बाद भूमि ने यहां मंदिर परिसर में स्थित भगवान गणेश के भी दर्शन किए। बता दें भूमि से कुछ ही दिन पहले टीवी जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री अनुपमा यानी रुपाली गांगुली भी उज्जैन आई थीं। वे महाकाल मंदिर में तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुई थीं। उन्होंने भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक भी किया था। रविवार को भगवान महाकाल के मस्तक पर रजत चंद्र के साथ ॐ और मोगरे के सुगंधित पुष्प अर्पित कर राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। उनके दर्शन के लिए शनिवार रात से ही भक्तों की भीड़ मंदिर के बाहर जमा हो गई थी। बता दें जिला प्रशासन ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह के समय में परिवर्तन किया है। प्रशासन ने यहां निर्धारित समय को एक घंटा बढ़ा दिया है। पहले यह दर्शन दोपहर 1 से 4 बजे तक होते थे, अब इसका समय दोपहर 12:30 बजे से 4:30 बजे तक कर दिया है। कलेक्टर ने दर्शन व्यवस्था की समीक्षा के दौरान यह निर्णय लिया। मंदिर समिति का कहना है कि इससे भक्तों को महाकाल के दर्शन का ज्यादा लाभ मिल सकेगा। उज्जैन में जिन लोगों को शीघ्र दर्शन करने हैं, उन्हें 250 रुपए का ऑनलाइन टिकट बुक करना होगा। दिलीप/ईएमएस, 5 जनवरी 2023