लेख
05-Feb-2023
...


शुभ संवत २०७९, शाके १९४४, सौम्य गोष्ठ, फाल्गुन कृष्ण पक्ष, शिशिर ऋतुु, गुरु उदय पूर्वे, पूर्वे शुक्रोदय पश्चिम तिथि प्रतिपदा, सोमवासरे, अश्लेषा नक्षत्रे, सौभाग्य योगे, वालवकरणे, सिंह की चंद्रमा, घनिष्ठायाम, रवि धान्य छेदन मुर्हूत, पूर्व दिशा की यात्रा शुभ तथा उत्तम फलदायी होगी। आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, शिक्षक, शिक्षाविद्, एमबीए, एमसीए करने वाला, कम्प्यूटर ऑपरेटर, इंजीनियर, बैंक चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता, अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, शिक्षाविद्, शिक्षक, शिक्षाशास्त्री, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिन्सपल, उद्योग स्थापना करने वाला, उद्योगपति, किराना-कपड़ा व्यापारी, उद्यमी, राजनेता विधायक, मंत्री होगा। मेष राशि :- कुटुम्ब की समस्याओं में समय बीते, धन का व्यर्थ व्यय, चिन्ता कम होवे। वृष राशि :- मानसिक बैचेनी, क्लेश व अशांति के योग बनेंगे तथा कार्य का भार बढ़ेगा। मिथुन राशि :- व्यर्थ भ्रमण से धन हानि, आरोप क्लेश से बचें, स्थिति संदिग्ध बनी रहे। कर्क राशि :- परिश्रम से कुछ सफलता मिलेगी, कार्य व्यवस्था की अनुकूलता रहेगी। सिंह राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक होवे, कार्यगति में सुधार होगा, कार्य आनंद से बनेंगे। कन्या राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता से हर्ष होगा, व्यक्तिगत मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तुला राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक होगे, व्यक्तिगत मान प्रतिष्ठा अवश्य ही बढ़ेगी। वृश्चिक राशि :- भाग्य का सितारा प्रबल हो, कार्यगति में सुधार, बिगड़े कार्य बनेगे। धनु राशि :- कुटुम्ब में धन का व्यय होगा, मानसिक व्यग्रता, स्वभाव में बेचैनी होगी। मकर राशि :- चिन्ताएं दूर हो, सफलता के साधन अवश्य जुटाए, रुके कार्य अवश्य बनें। कुंभ राशि :- स्त्री वर्ग से हर्ष उल्लास, कार्यगति में अनुकूलता तथा चिन्ताएं कम होगी। मीन राशि :- अधिकारियों से तनाव स्थिगित रखे, मित्रों से विवाद तथा धोखा मिलें। डॉ़ पीएल गौतमाचार्य // मोनिका