खेल
06-Feb-2023
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल की तस्वीरें सोशल मीडिया में आयी हैं। इसमें गेल भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आये हैं। ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। धोनी अपने अलग अंदाज के कारण ही जाने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन बार आईसीसी खिताब जीते हैं। धोनी संन्यास के बाद आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। अब प्रशंसक उन्हें एक बार फिर आईपीएल 2023 में खेलते हुए देखना चाहते हैं। धोनी के प्रशंसक दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी हैं। गेल ने भी अपनी पोस्ट में साफ कर दिया कि धोनी एक लीजेंड हैं। गेल ने धोनी के साथ तीन तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ में उन्होंने लिखा, ‘लांग लाइव द लेजेंड्स।’ आईपीएल में धोनी इस बार भी सीएसके की कप्तानी करेंगे पर गेल ने इस बार आईपीएल में अपना नाम नहीं भेजा है। ऐसे में इनका मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा। गिरजा/ईएमएस 06फरवरी 2023