खेल
07-Feb-2023
...


करनाल (ईएमएस)। हरियाणा की रिद्धी की नजरें खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक के बाद अब एशियन खेलों में बेहतर प्रदर्शन पर लगी हैं। रिद्धि ने अब तक तीरंदाजी में कई पदक हासिल किये हैं। इस तीरंदाज ने महिला वर्ग में 31 जनवरी को पहले मुकाबले में बढ़त बनाई थी। इसे बाद रिद्धी ने टारगेट बोर्ड पर निशाना साधा और 70 मीटर दूरी के निशाने में मेन टू मेन फाइट में सबसे बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। खेलो इंडिया में रिद्धी ने पिछले साल भी स्वर्ण पदक जीता था। रिद्धी आठ वर्ष की उम्र में ही निशानेबाजी की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी और 15 साल की उम्र में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गयीं। अब तक उसके नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10 और राष्ट्रीय स्तर पर 56 पदक हैं। रिद्धी को अब इसी माह 17 फरवरी को एशियाई खेलों के लिए ट्रायल देना होगा। इसमें शीर्ष-4 स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को एशियाई खेलों के अलावा विश्व चैंपियनशिप खेलने के लिए भेजा जाएगा। गिरजा/ईएमएस 07फरवरी 2023