राज्य
13-Feb-2023
...


- पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने फीता काट कर एवं स्विच ऑन कर किया उद्घाटन गिरिडीह (ईएमएस)। सरिया प्रखंड के बंदखारो रेलवे फाटक के समीप सोमवार को आशा प्रीमियम वाटर प्लांट का उद्घाटन किया गया। बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने फीता काट कर एवं स्विच ऑन कर इस वाटर प्लांट का उद्घाटन किया। मौके पर पुर्व विधायक ने कहा कि इस वाटर प्लांट के शुरू हो जाने से स्थानीय निवासियों को स्वच्छ एवं शीतल जल आसानी से उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा हर मनुष्य के जीवन मे पानी बहुत ही जरूरी चीज होता है। पीने का पानी स्वच्छ होगा तो कई बिमारियों से छुटकारा भी मिलेगा। वहीं मौके पर पूर्व विद्यायक ने इस नवीनतम प्लांट हेतु इसके संचालकों को साधुवाद दिया। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज पांडेय, मुखिया हेमलाल महतो, पंचायत समिति सदस्य डीलचंद महतो, डेगलाल महतो, मनोज महतो, प्रयाग ठाकुर समेत काफी लोग मौजूद थे। ईएमएस/राजेश कुमार/13 फरवरी 2023