अंतर्राष्ट्रीय
17-Mar-2023
...


एमस्टड्रम (ईएमएस)। नीदरलैंड के समुद्र तल में एक जहाज के अवशेषों से रेशम की 1620 में बनी हुई एक पोशाक पूरी तरह से सुरक्षित मिली है। यह पोशाक सारी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है। शोधकर्ताओं के अनुसार यह जहाज 1650 में डूबा था। इस जहाज में अत्यधिक महंगी रेशमी साटन की पोशाक के साथ महिला प्रसाधन के सामान थे। शोधकर्ताओं के अनुसार यह रेशमी पोशाक किसी महिला की है। जिसे 1620 में तैयार किया गया था। इसे नीदरलैंड के संग्रहालय में सुरक्षित रूप से प्रदर्शित किया गया है। इस पोशाक को देखने के लिए रोजाना हजारों लोग पहुंच रहे हैं। 400 वर्ष से ज्यादा कोई कपड़ा पानी में रहते हुए कैसे सुरक्षित रह सकता है। इसको लेकर आश्चर्य बना हुआ है।