लेख
18-Mar-2023


शुभ संवत 2079, शाके 1944, सौम्य गोष्ठ, चैत्र कृष्ण पक्ष, शिशिर बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, पूर्वे शुक्रोदय पश्चिम तिथि त्रियोदशी, रविवासरे, घनिष्ठा नक्षत्रे, सिद्ध योगे, गरकरणे, कुंभ की चंद्रमा, भद्रा रात्रि आ.3/42 तक पंचक प्रारंभ प्रात 8/58 मि. तथापि पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ तथा उत्तम फलदायी होगी। आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, किन्तु जिद्दी-हठी, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी, सैनिक-सिपाही, इंजीनियर, डॉक्टर तथा कर्नल, मेजर जनरल, कमाण्डर तथा ब्रिगेडियर, सेना नायक, दस्ता नायक, धनी होगा। मेष राशि :- क्लेश व अशांति, परिश्रम करने पर भी अपयश होगा, क्रोध होगा, रुके कार्य पर ध्यान अवश्य दें। वृष राशि :- अधिकारियों का मेल-मिलाप फलप्रद होगा, कार्य कुशलता के साधन अवश्य ही बनेंगे। मिथुन राशि :- कार्य व्यवसाय में थकावट, बेचैनी, कुछ सफलता के साधन अवश्य ही बनेंगे। कर्क राशि :- कार्य कुशलता से संतोष, परेशानी व चिन्ताजनक स्थिति बनेगी, कार्य अवरोध होगा। सिंह राशि :- स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास, भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ति तथा धर्मार्थ में धन व्यय होगा। कन्या राशि :- आर्थिक योजना समय पर पूर्ण होगी, सोचे कार्य बनेंगे ध्यान अवश्य दें। तुला राशि :- सामर्थ्य होते हुये कार्य विफलता बनी रहेगी, कार्य की प्राप्ति होगी। वृश्चिक राशि :- कुटुम्ब की समस्याओं से क्लेश तथा धन हानि होगी, मानसिक बेचैनी होगी। धनु राशि :- आरोप, क्लेश तथा अशांति से बचिये, भावपूर्ण वार्ता होगी, समय का ध्यान रखें। मकर राशि :- योजनायें फलीभूत होंगी, सफलता के साधन जुटायें, लाभ होगा। कुंभ राशि :- परिश्रम करने पर भी सफलता न मिले तथा कार्य में अवरोध होगा। मीन राशि :- धन लाभ, सफलता का हर्ष, प्रभुत्व वृद्धि तथा सामाजिक कार्य बनेंगे। ड़ॉ पीएल गौतमाचार्य // मोनिका