राज्य
26-Apr-2023
...


मानहानि मामले में विशेष कोर्ट ने तय किये आरोप भोपाल(ईएमएस)। अपने बयानो से हमेश विरोधियो को परेशान करने वाले कॉग्रेस के सीनीयर लीडर पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है। उनके खिलाफ मानहानि के एक मामले में भोपाल की एमपीएमएलए की विशेष कोर्ट ने आरोप तय कर दिये हैं। मामले में जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराते हुए कोर्ट में बताया था, कि दिग्विजय सिंह ने 4 जुलाई 2014 को आरोप लगाते हुए कहा था कि वीडी शर्मा एबीवीपी के महामंत्री रहे हैं। उन्होंने व्यापमं घोटाले में बिचौलिए का काम किया है। वीडी शर्मा ने कहा था, कि इस बयान से उनकी छवि धूमिल हुई है। यहॉ यह भी उल्लेखनीय है कि कोर्ट ने 5 दिसंबर 2022 को धारा 500 के तहत दिग्विजय सिंह पर केस दर्ज किया था, हालांकि मामले में दिग्विजय जमानत ले चुके हैं। मामले में बुधवार को सुनवाई हुई इस दौरान दिग्विजय सिंह कोर्ट में मौजूद नहीं थे। उनके वकील कोर्ट के समक्ष पक्ष रखा था। जुनेद / 26 अप्रैल