लेख
01-May-2023


शुभ संवत 2080, शाके 1945, सौम्य गोष्ठ, वैशाख शुक्ल पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय पूर्वे तिथि एकादशी, सोमवासरे, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्रे, धुक्रयोगे, वलकरणे, सिंह की चंद्रमा, भद्रा 9/18 से 22/09 तक मोहनी एकादशी क्रत, सबका स्वभाव समान होवे तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ होगी। आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तमवृत्ति वाला, योगी-भोगी, शिक्षक, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिंसपाल तथा उत्तमगति वाला धनी होगा। मेष राशि :- उद्विघ्नता से बचिये, मानसिक बेचैनी, प्रत्येक कार्य में विलम्ब होगा, समय का ध्यान रखें। वृष राशि :- आकस्मिक भ्रम, शक्ति-शरीर क्षमता में कमजोरी होगी, आपका ध्यान बट जायेगा। मिथुन राशि :- योजनायें फलीभूत होंगी, आकस्मिक चिन्तायें बनी रहेंगी, बिगड़े कार्य बन जायेंगे। कर्क राशि :- सोचे हुये कार्य बनेंगे, योजनायें फलीभूत होंगी, इष्ट-मित्र सुखवर्धक होंगे, ध्यान दें। सिंह राशि :- आशानुकूल सफलता, कुछ चिन्ता बनेगी, अर्थ-व्यवस्था अच्छी तथा मजबूत बनेगी। कन्या राशि :- व्यवसाय कार्य व्यवस्था से संतोष, कुटुम्ब में शांति होगी, कार्य बनेंगे। तुला राशि :- अनायास दूसरे के कार्य में हस्ताक्षेप न करें, हस्ताक्षेप करने से हानि व कष्ट होगा। वृश्चिक राशि :- समृद्धिवर्धक योग बनेंगे, अधिकारी वर्ग का समर्थन मिलेगा, बिगड़े कार्य बनेंगे। धनु राशि :- समय की अनुकूलता से लाभांवित होंगे, शुभ समाचार मिलें, हर्ष होगा। मकर राशि :- स्त्री-शरीर कष्ट, कुटुम्ब में सुखवर्धक योजनायें पूर्ण होंगी, कार्य पर ध्यान दें। कुंभ राशि :- दुर्घटना से आप अवश्य बचिये, कुटुम्ब की समस्याओं से परेशानी अवश्य बनेगी। मीन राशि :- स्थिति में सुधार, कार्य-व्यावसाय अनुकूल, अधिकारी वर्ग से तनाव बनेगा। ड़ॉ पीएल गौतमाचार्य // मोनिका