व्यापार
01-May-2023
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। देशभर में कमर्शियल एलपीजी की कीमत में कटौती कर दी गई है। देश के चार महानगरों में यह कटौती 171.50 रुपए की है। नई दरें 1 मई से लागू हो गई हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर नए दामों की सूची जारी कर दी गई है। दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 2028 रुपए की जगह 1856.50 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में 2132 की जगह 1960.50 रुपए और मुंबई में 1980 की जगह 1808.50 रुपए में ‎मिल सकेगा। चेन्नई में 2021.50 रुपए में मिलेगा जबकि इससे पहले यह 2192.50 रुपए का था। घर में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पटना में अब कमर्शियल एलपीजी की कीमत 2122 रुपए है। कमर्शियल एलपीजी के दामों में अप्रैल में भी कटौती की गई थी। 1 अप्रैल को कमर्शियल एलपीजी 92 रुपए सस्ती हो गई थी। उससे पहले 1 मार्च को इसके दाम में 350 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई थी। दिल्ली में कमर्शियल एलीपीजी के दाम में अब तक करीब 500 रुपए की कटौती कर दी गई है। मई 2022 में कमर्शियल एलपीजी 2355.50 रुपए की थी। दिल्ली में यह 1103, मुंबई में 1112.5, कोलकाता में 1129 और चेन्नई में 1118.50 रुपए में मिल रही है। रसोई गैस की कीमत की हर महीने समीक्षा की जाती है। सतीश मोरे/01मई