राज्य
05-May-2023
...


बस्ती (ईएमएस)। नगर पालिका परिषद चुनाव में जीत सुनिश्चित कराने के लिये भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत लगा दिया है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ के संयोजन में वार्ड नं. 11 पठान टोला में प्रबुद्धजनों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करा रही है। उन्होने भाजपा अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सीमा खरे और वार्ड नं. 11 पठान टोला से भाजपा सभासद निर्मला एवं अन्य प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि पात्रों में निःशुल्क खाद्यान्न, आवास के साथ ही स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, गैस पाइप लाइन के द्वारा घर-घर घरेलू गैस पहुंचाने के साथ ही निरन्तर विकास कार्य किये जा रहे हैं। कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर विकास कार्य और तेज होगा। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष स्कन्द कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित नागरिकों से भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह किया। कार्यक्रम संयोजक सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों की जीत से विकास की गति और तेज होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद गुप्ता, विद्यामणि सिंह, अभिनव उपाध्याय, सुनील गुप्ता, ओम प्रकाश ठाकुर, पंकज सिंह, अजीत सिंह, मोहन सोनकर, दीपक रावत, भीम सिंह, अमर सोनकर, राजकुमार चौधरी, विनोद यादव, गुड्डे भैया, मोहन गुप्ता, लक्ष्मण सोनकर, शालिनी कसौधन, वंदना रावत, रेनू सिंह, रामू कश्यप के साथ ही भाजपा के अनेक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। .../ 5 मई 2023