ज़रा हटके
19-May-2023
...


महिला को देखकर एक व्यक्ति ने किया कमेंट वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है लंदन (ईएमएस)। आपने औरतों को स्टेशन-एयरपोर्ट के वॉशरूम से लेकर ऑफिसेज के वॉशरूम में मेकअप करते देखा होगा, परंतु क्या कभी आपने किसी महिला को हवा में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर मेकअप करते देखा है? इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला आसमान में लटके हुए मेकअप कर रही है। मैकेना नाइप एक वीडियो क्रिएटर हैं, जिन्हें स्काई डाइविंग का बहुत शौक है। वो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्काई ड्राइविंग के कई वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया है, वो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मैकेना हवा में मेकअप करती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि आपका स्किन केयर रूटीन क्या है? वो एक ब्रांड का प्रचार कर रही हैं और उसके मेकअप को 10 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ते हुए अपने चेहरे पर लगा रही हैं। उन्होंने अपनी कमर पर एक बैग टांगा है, जिसमें सारी चीजें रखी हैं। वो एक-एक कर उन चीजों को बाहर निकाल रही हैं और फिर उसे अपने चेहरे पर लगाती जा रही हैं। उनके चेहरे पर डर की जरा सी भी लकीर नहीं है। ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें ये करतब दिखाने में बहुत मजा आ रहा है। बीच-बीच में रुमाल से वो चेहरा साफ भी करती जा रही हैं। इस वीडियो को 5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बहुत से लोगों को तो वीडियो देखकर यकीन ही नहीं हो रहा है, वो इसे फेक बता रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि अगर उन सारे सामानों में से कोई भी एक चीज महिला के हाथ से छूट गई और वो नीचे किसी व्यक्ति के सिर पर गिरी तो उसकी मौत होना निश्चित है। महिला के वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट किए। एक भारतीय व्यक्ति ने कमेंट में लिखा कि वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है। दिलीप/ईएमएस 19 मई 2023