खेल
28-May-2023
...


मुंबई (ईएमएस)। भारतीय टीम और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की लव लाइफ पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। शॉ का नाम अभिनेत्री और मॉडल निधि तपाड़िया के साथ जोड़ा जाता है। निधि को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कहा जाता है। कपल को सोशल मीडिया पर एक दूसरे की फोटोज पर काफी कमेंट करते हुए देखा गया है। लेकिन अब शॉ पहली बार निधि के साथ अवॉर्ड शो में एक साथ नजर आए हैं। दोनों की फोटो और वीडियो भी वायरल हो रही है। स्टार क्रिकेटर शॉ पहली बार अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि के साथ पब्लिक्ली आईफा 2023 में नजर आए। दरअसल, अबू धाबी में आईफा रॉक्स इवेंट में पृथ्वी और निधि एक दूसरे के साथ ग्रीन कार्पेट पर दिखे। दोनों ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे थे। निधि ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने गले में डायमंड का चोकर भी डाल रखा था। वहीं पृथ्वी फॉर्मल लुक छोड़ कैज़ुअल कपड़ों में नजर आए। उन्होंने ब्लैक शर्ट, ब्लैक कार्गो और ऊपर से काले रंग की ही ओवरसाइज जैकेट डाल रखी थी। दोनों काले कपड़ों में काफी जच रहे थे। बता दें कि आईफा रॉक्स इवेंट में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान, कृति सैनन, नोरा फतेही और विक्की कौशल जैसे बड़े एक्टर्स नजर आए थे। आशीष/ ईएमएस 28 मई 2023