मनोरंजन
08-Jun-2023
...


-क्यूट वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने किया खुलासा मुबई (ईएमएस)। बालीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने नवंबर में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। हाल ही में बिपासा बसु ने देवी के डाक नाम यानी पेट नेम का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लैक टॉप, सनग्लासेज और चेहरे पर बड़ी सी स्माइल लिए बिपाशा बसु, देवी के साथ खेल रही हैं। बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी बेटी को बाहों में लिए पोज दे रही हैं। इसमें दोनों मां-बेटी एक दूजे को देखते हुए मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। पूरे वीडियो में एक गाना बज रहा है, जिसमें देवी का डाक नाम रिवील किया गया है। यह मनमोहक वीडियो शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, देवी का डाक नाम मिष्टी है। उसका नाम उसकी पसंदीदा मूमू मां ने रखा है। उसे पूरी तरह से सूट करता है, बोंग गर्ल को उसका डाक नाम मिल गया है। फैंस को देवी का पेट नाम खूब पसंद आ रहा है और वे इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे और साल 2016 में कपल ने शादी रचा ली। सुदामा/ईएमएस 08 जून 2023