मनोरंजन
08-Jun-2023
...


-फैंस बोले- यार इनकी शादी करा दो मुंबई (ईएमएस)। बालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर सलमान खान संग अपना एक थ्रो बैक वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान से हैरान कर देने वाला सवाल भी पूछा है। जब से सलमान और कंगना का यह वीडियो सामने आया है, तब से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। दोनों के फैंस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है जिसकी वजह से दोनों के फैंस चौंक गए हैं बता दें, इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ओएमजी!!! हम इतने जवान क्यों दिख रहे हैं?? क्या इसका मतलब ये है कि अब हम नहीं हैं? इतना ही नहीं, उन्होंने वीडियो पर सलमान खान को टैग भी किया है। सलमान खान ने अभी तक इस वीडियो का जवाब नहीं दिया है। हालांकि, उनके फैंस कमेंट कर तरह-तरह के सवाल जरूर पूछ रहे हैं। फैंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “क्या आप दोनों साथ काम करने वाले हैं? दूसरे यूजर ने लिखा, सलमान कंगना के पीछे कंगना सलमान के पीछे टू मच फन। तीसरे यूजर ने लिखा, “हाय! प्लीज कोई इनकी शादी करवा दो। चौथे यूजर ने लिखा, हमें #सांगू को अब एक करने की कोशिश करनी चाहिए। मालूम हो कि कंगना रनौत द्वारा शेयर किया गया वीडियो सलमान खान के लोकप्रिय टीवी शो दस का दम का है। इस वीडियो में कंगना रनौत घाघरा चोली पहनकर माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर के पॉपुलर गाने धक धक करने लगा पर डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं सलमान खान उनके डांस का आंनद लेते दिखाई दे रहे हैं। सुदामा/ईएमएस 08 जून 2023