लेख
09-Jun-2023
...


शुभ संवत 2080, शाके 1945, सौम्य गोष्ठ आषाढ़ कृष्ण पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरु उदय, पूर्वे शुक्रोदय, पूर्वे तिथि सप्तमी, शनिवासरे, शतभिषा नक्षत्रे, विव योगे, वव करणे, कुंभ की चंद्रमा, कालअष्टमी क्रत तथापि पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ व उत्तम होगी। आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, उत्तम व्रतधारी, सफल नायक, वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, योगी-भोगी, आत्म निरीक्षणकर्ता, उद्योग स्थापन करने वाला, व्यावसायी, धनी वक्ता-अधिवक्ता होगा। मेष राशि :- आशानुकूल सफलता से संतोष तथा कुछ सफलता के साधन बनेंगे। वृष राशि :- समय आराम से बीते, व्यवसायिक क्षमता का ध्यान अवश्य ही रख सकेंगे। मिथुन राशि :- अधिकारियों का समर्थन फलप्रद होगा किन्तु इष्ट मित्रों से परेशानी होगी। कर्क राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक हों, कुटुम्ब की समस्याएं सुलझेंगी, धैर्य से कार्य करेंगे। सिंह राशि :- प्रतिष्ठा वृद्धि एवं बड़े लोगों से मेल-मिलाप होगा, स्थिति हर्षप्रद बनी रहेगी। कन्या राशि :- संघर्ष में सफलता से संतोष, व्यवसायिक क्षमता में अनुकूलता बनी रहेगी। तुला राशि :- मान-प्रतिष्ठा, प्रभुत्व वृद्धि, कार्यक्षमता बढ़े, समाज में प्रतिष्ठा के योग बनेंगे। वृश्चिक राशि :- सामाजिक कार्यों में सुधार, कार्यगति में अनुकूलता, इष्ट मित्र सुखवर्धक हों। धनु राशि :- अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त हो, कार्यगति में सुधार होगा, समय का ध्यान रखें। मकर राशि :- स्थिति यथावत रखें, समय पर सोचे कार्य पूर्ण होंगे, कार्य में सुधार हो। कुंभ राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, शरीर कष्ट, चिन्ता असमंजस की स्थिति बने। मीन राशि :- इष्ट मित्र सहायक रहेंगे, दैनिक कार्यगति अनुकूल बनी ही रहेगी। ड़ॉ पीएल गौतमाचार्य // मोनिका