राज्य
20-Aug-2023
...


ज्वालामुखी (ईएमएस)। ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने आज यहां मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान के साथ आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा नेताओं को खूब खरी खोटी सुनाई। व कहा कि आपदा के समय भाजपा नेता राजनीति कर रहे हैं, जबकि उन्हें लोगों की मदद को आगे आना चाहिये। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता मनगढ़ंत बातों के सहारे जनता का गुमराह कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल के जनमानस की सेवा में जुटी है। संजय रतन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावितों को समय पर मदद पहुंचा कर एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते राज्य के बहुत से क्षेत्रों को भयंकर क्षति पहुंची है। ऐसे कठिन समय में न केवल प्रदेश वासियों अपितु राज्य में आए हजारों पर्यटकों को संकट से निकालने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किया गया कार्य अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पर आई इस प्राकृतिक आपदा से राज्य को बाहर निकालने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहत कार्यों को फ्रंट से लीड कर एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि आपदा आने के बाद से शिमला से राहत और बचाव कार्य का जायजा लेने के बजाय मुख्यमंत्री ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर मोर्चा संभाला। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू जल्द ही ज्वालामुखी का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र का सर्वागींण विकास उनकी प्राथमिकता है और ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग और मांगों को ध्यान में रखकर क्षेत्र का योजनात्मक विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है । संजय रतन ने कहा कि प्रदेश सरकार जन सेवा और जन कल्याण के मूल मंत्र को समक्ष रखकर कार्य कर रही है। गरीब व उपेक्षित वर्गों का उत्थान, महिला सशक्तिकरण, जन भागीदारी से सुशासन, जन समस्याओं का त्वरित निवारण, पारदर्शी प्रशासन तथा सभी वर्गों व क्षेत्रों का समान एवं संतुलित विकास प्राथमिकता है। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा , कांग्रेस नेता ज्ञानेश्वर शर्मा, पूर्व मंदिर न्यास सदस्य चौधरी सुरेंद्र काकू , अश्विनी शर्मा, , नीरज शर्मा , सद्दीक मोहम्मद व राजेंद्र राणा मौजूद रहे। विजयेन्दर/ 20 अगस्त 2023