राज्य
24-Sep-2023
...


मुंबई, (ईएमएस)। इन दिनों चारों ओर गणेशोत्सव के कारण गणेश भक्तों की भीड़ लगी हुई है। खासकर मुंबई और पुणे में काफी भीड़भाड़ देखी जा रही है। इससे ट्रैफिक जाम भी खुब हो रहा है जिससे नागरिकों को परेशानी होती है। ऐसा ही एक मामला मुंबई में एक महिला के साथ हुआ. दरअसल इस महिला ने कहा है कि जब पांच दिवसीय गणपति विसर्जन के कारण मुंबई में भीड़ थी तो टैक्सी ड्राइवर वांछित स्थान पर सेवा देने से इनकार कर रहा था। उसका पांच महीने का बेटा था, जो रो रहा था, लेकिन उसे घर के लिए टैक्सी नहीं मिल सकी। महिला काफी देर से टैक्सी को रोकने की कोशिश कर रही थी लेकिन कोई भी टैक्सी ड्राइवर गाड़ी नहीं रोक रहा था इसलिए वह असमंजस में थी। भीड़ के कारण टैक्सी नहीं मिलती देख मुंबई पुलिस ने महिला की मदद की और उसे अपनी कार में बिठाकर उसके घर तक छोड़ा. इस घटना को उक्त महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इसमें महिला ने कहा, हम चर्नी रोड स्टेशन पर थे, बारिश हो रही थी। मेरा 5 महीने का बेटा रो रहा था और गणेश विसर्जन के कारण कोई भी टैक्सी ड्राइवर रुकने को तैयार नहीं था। लेकिन मुंबई पुलिस ने हमें घर पहुंचने में मदद की। बहुत-बहुत धन्यवाद। जय हिंद जय महाराष्ट्र! ये पोस्ट अमन वोरा अकाउंट से पोस्ट किया गया था. उनके बेटे की ख़ुशी उनका अपना बयान है। हमारे शब्द इसका पर्याप्त रूप से वर्णन नहीं कर सकते। धन्यवाद! इस महिला की पोस्ट पर मुंबई पुलिस ने ये जवाब दिया है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. संजय/संतोष झा- १२.१५/२४ सितंबर/२०२३/ईएमएस