खेल
हांगझोउ (ईएमएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने शुरुआती मुकाबले में ही सिंगापुर को 13-0 से हरा दिया। भारतीय टीम की ओर से संगीता कुमारी ने हैट्रिक लगायी जबकि नवनीत कौर ने दो गोल किये। नवनीत ने 14वें मिनट में एक के बाद एक ये गोल किये। इसके अलावा दीपिका ने 11वां वें, सुशीला चानू ने आठवें उदिता ने छठे और नेहा ने 19 वें मिनट में गोल दागे। दीप ग्रेस इक्का ने 17 वें सलीमा टेटे ने 35 वें और वंदना कटारिया ने 56 वें मिनट में गोल किया। वहीं मोनिका ने 52वें मिनट में एक गोल किया। दूसरी ओर सिंगापुर की टीम एक भी गोल नहीं कर पायी। भारतीय टीम का मुकाबला अब मलेशिया से होगा। गिरजा/ईएमएस 27सितंबर 2023