क्षेत्रीय
27-Sep-2023


भाजपा प्रत्याशी बंटी साहू को दिया जीत का आर्शीवाद छिंदवाड़ा (ईएमएस)। सीहोरामाल में साहू परिवार के द्वारा मध्यप्रदेश की सबसे ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की गई है। 81 फिट ऊंची इस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा शिवरात्रि में होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू और साहू परिवार के द्वारा बुधवार को यहां पर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के सानिध्य में गणेश उत्सव मनाया गया जहां पर रामभद्राचार्य महाराज ने विशाल मंदिर प्रांगण का अवलोकन भी किया, इस दौरान उन्होंने अपने आशीष वचन दिए। उन्होंने हाल ही में छिंदवाड़ा विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए विवेक बंटी साहू को जीत का आर्शीवाद दिया। आयोजन स्थल पर भाजपा पदाधिकारी , कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे। ईएमएस/मोहने/ 27 सितंबर 2023