क्षेत्रीय
28-Nov-2023
...


कोरबा (ईएमएस) बीते कुछ समय से डॉक्टर्स के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। आए दिन प्रदेश के किसी न किसी अस्पताल से विवाद की खबरे सामने आती रहती है। कई बार चिकित्सक और कर्मचारी आपस में भीड़ जाते हैं, तो कई बार मरीज के परिजन और चिकित्सक के बीच विवाद हो जाता है, लेकिन इस बार मामला अलग ही हैं। इस बार एक मितानिन ने महिला चिकित्सक को थप्पड़ मार दिया। घटना घटित होने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक मितानिन ने प्रसव रूम का वीडियो बनाने से मना करने पर महिला चिकित्सक को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद चिकित्सको में जमकर आक्रोश दिखाई दे रहा है। महिला चिकित्सक ने सिविल लाइन थाने में मितानिन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंच मामले की जांच की कर रही हैं।