राज्य
28-Nov-2023
...


जूनागढ़ (ईएमएस)| शहर में आदमखोर तेंदुए का आतंक दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है| जूनागढ़ शहर में एक सप्ताह के भीतर तेंदुए के हमले की दूसरी घटना सामने आई है| शहर के किरीटनगर दौलतपरा क्षेत्र में एक बच्चा खेल रहा था| उस वक्त तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया| हांलाकि निकट ही मौजूद बच्चे की माता बेटे को बचाने के लिए जान पर खेल गई और उसे बचा लिया| तेंदुए के हमले में बुरी तरह घायल बच्चे को उपचार के लिए राजकोट रिफर किया गया है| आदमखोर तेंदुए को आतंक को देखते हुए वन विभाग हरकत में आ गया है और उसे पकड़ने के लिए कई जगह पिंजरे रख दिए हैं| गौरतलब है कि पिछले सप्ताह जूनागढ़ में हुई लीली परिक्रमा के दौरान एक 11 वर्षीय किशोरी को तेंदुए ने फाड़ खाया था| यह घटना लीली परिक्रम के रूट पर बोरदेवी के निकट हुई थी| दिन प्रति दिन जंगलों का सफाया होने की वजह से हिंसक प्राणियों की रिहाइशी इलाकों में चहल कदमी बढ़ गई है| जिसकी वजह से आए दिन शेर और तेंदुए की हमले की घटनाएं सामने आती रहती हैं| सतीश/28 नवंबर