राज्य
29-Nov-2023
...


- कइयों के दबे होने की आशंका मुंबई (ईएमएस)। बुधवार सुबह मुंबई के चेंबूर इलाके में एक मकान में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद पांच मकान ध्वस्त हो गए, जिसके बाद 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं और कइयों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों की वास्तविक संख्या का पता नहीं चल पा रहा है। दुर्घटना चेंबूर के गोल्फ क्लब के पास ओल्ड बैरक में सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर घटी। महानगर पालिका के एक अधिकारी के अनुसार एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ जिसके चलते चार से पांच दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गए। अधिकारी ने बताया कि ध्वस्त मकानों से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया है और अब तक चार लोगों को गोवंडी के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना स्थल पर दमकल की पांच गाड़ियों सहित पुलिस, नगर निगम के कर्मियों, एंबुलेंस सेवा और अन्य एजेंसियों को भेजा गया है। सभी बचाव कार्य में लगे हुए है।