मनोरंजन
30-Nov-2023
...


मुंबई (ईएमएस)। रणबीर कपूर को हाल ही में अभिनेत्री और पत्नी आलिया भट्ट संग देखा गया। इस दौरान आलिया की बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान और रणबीर मां नीतू कपूर भी थीं। ये सभी एक साथ डिनर करने के लिए बाहर निकले हुए थे। इसके बाद कपल की कई सारी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में आलिया को उनके नाम से संबोधित न करके ‘आरके की वाइफ’ लिखा गया है। बस क्या आलिया के फैंस को ये बात काफी खराब लग गई। आलिया-रणबीर के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में ‘आरके विद हिज वाइफ लिखा है। कैप्शन को देख आलिया के प्रशंसक भड़क गए। उन्होंने लिखा ऐसा लिखना आलिया का अपमान है, क्योंकि वह खुद एक बड़ी अभिनेत्री है। वह रणबीर से कहीं ज्यादा सक्सेसफुल है। एक फैन लिखा, ‘क्या आप रणबीर और आलिया या आलिया और रणबीर नहीं लिख सकते? एक अन्य फैन ने लिखा, वह आलिया भट्ट है…कभी राहा की मां कभी आरके की पत्नी..थोड़ा शर्म करो यार। वह सक्सेसफुल अभिनेत्री है। एक और फैन ने लिखा आपने आलिया को रणबीर की पत्नी बताया है? उसका एक नाम है, आलिया भट्ट। बता दें कि हाल ही में आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके प्रदर्शन के लिए बेस्ट अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपना पुरस्कार कृति सेनन के साथ साझा किया, जिन्हें यह पुरस्कार उनकी 2021 की फिल्म मिमी के लिए मिला। आशीष/ईएमएस 01 दिसंबर 2023