राज्य
02-Dec-2023
...


भोपाल,(ईएमएस)| राजधानी भोपाल में मतगणना से एक दिन पहले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जीत की बधाई देते फ्लेक्स लगे नजर आए हैं| कमलनाथ को जीत की बधाई देते फ्लेक्स ने प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में गर्माहट ला दी है| समझा जा रहा है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल्स के घटते-बढ़ते आंकड़े कहीं न कहीं कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने की ओर इशारा कर रहे हैं| इसे देखते हुए ही रविवार को होने वाली मतगणना के परिणाम आने से पूर्व ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर कमलनाथ को जीत की बधाई वाले बड़े फ्लेक्स लगा दिए गये हैं| बधाई फ्लेक्स में लिखा है, कि जनता का देने साथ, फिर आ रहे हैं कमलनाथ। गुलदस्ता लिए हुए कमलनाथ की आदमकद तस्वीर फ्लेक्स में दृष्टव्य है। बधाई फ्लेक्स कांग्रेस के प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष मीडिया विभाग मप्र अब्बास हफीज के नाम सहित लगाया गया है|