राज्य
02-Dec-2023
...


‘अब नहीं होगी कांग्रेस के साथ गद्दारी’ भोपाल (ईएमएस)। मध्य प्रदेश में कल रविवार को होने वाली विधानसभा चुनावों की मतगणना से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो चली है। यही कारण है कि अब भाजपाऔर कांग्रेस दोनों ही दलों के नेताओं बयान सामने आ रहे हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में कल होने वाली मतगणना से पहले बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस विधानसभा चुनाव में 130 से ज्यादा सीटें जीतेगी और इस बार कांग्रेस के साथ कोई भी गद्दारी नहीं कर सकेगा। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने मध्य प्रदेश की मतगणना को लेकर कहा कि कल 130 से एक कम सीट नहीं आएगी। इसके साथ ही कल पता चल जाएगा कि शिवराज सिंह चौहान कहां खड़े हैं। हम 130 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीति को धंधा बना दिया है। उन्होंने कहा कि अब हमारे पास कोई सिंधिया नहीं बचा है। इसलिए कोई गद्दार नहीं है। दिग्जिवय ने कहा कि कल रविवार को होने वाली मतगणना से पहले मप्र में कांग्रेस काफी आत्मविश्वास में नजर आ रही है। यही कारण है कि भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बताते हुए पोस्टर लगाए हैं। तो वहीं कमलनाथ ने कल चर्चा करने को लेकर कहा है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा बुरी तरह हार रही है। इसी कारण ये एग्जिट पोल का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। प्रदेश के सामने इनकी हकीकत कल सामने आ जाएगी। कहां है इस समय मध्य प्रदेश की दिग्गज नेता? मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के रिजल्ट कल 3 दिसंबर को जारी होंगे। जिसके बाद साफ हो जाएगा कि मध्य प्रदेश की सत्ता की चाबी किस पार्टी को मिलने जा रही है। रिजल्ट से पहले भाजपा खासा उत्साहित नजर आ रही है। हालांकि भाजपा के कई नेताओं ने रिजल्ट से पहले धडक़नें बढ़ी हुई हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा, नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय जैसे दिग्गज नेता भगवान की शरण में नजर आए और पूजा-प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं।