ट्रेंडिंग
26-Feb-2024
...


मुंबई(ईएमएस)। मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर राजनीति भी होने लगी है। एक्टिविस्ट मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाते ने कहा है कि वे हमे मरवाना चाहते है। इस पर भाजपा नेता ने जरांगे पर पलटवार करते हुए कहा कि जरांगे अपने हद में रहें तो ज्यादा बेहतर होगा। खबरों के मुताबिक जरांगे ने कहा कि कुछ लोगों को मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए लालच दिया जा रहा है और दबाव डाला जा रहा है। इन साजिशों के पीछे डिप्टी सीएम फडणवीस हैं। वह मुझे मारना चाहते हैं। जरांगे के आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी विधायक नितेश राणे ने चेतावनी दी कि उन्हें फडणवीस तक पहुंचने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की विशाल दीवार को पार करना होगा, उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण के कार्यकर्ता अब एक स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। राणे ने कहा कि उन्हें राजनीति में आना चाहिए, लेकिन उन्हें फडणवीस के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाने के लिए नीचे नहीं गिरना चाहिए। वहीं, मुंबई से बीजेपी विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि जरांगे का असली चेहरा अब सबके सामने है।