राज्य
20-Apr-2024
...


खंडवा/ होशंगाबाद। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पाकिस्तान के नेता भी कहते हैं कि काश उनके देश में उनके जैसा कोई नेता होता। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला। सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस द्वारा बोए गए बीजों के कारण ही भारत का विभाजन हुआ था। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लोग भी भारत का हिस्सा बनना चाहते हैं। क्योंकि, पड़ोसी देश में अस्तित्व का संकट है। मुख्यमंत्री ने खंडवा और होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कही। कांग्रेस की आलोचना करते हुए सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस के माथे पर देश को भारत और पाकिस्तान में बांटने का कलंक है। देश के विभाजन के समय भाजपा या जनसंघ नहीं था। कांग्रेस द्वारा बोए गए बीज के कारण देश का विभाजन हुआ। आधा पंजाब पाकिस्तान में चला गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धारा 370 को निरस्त करने के समय भी लोगों में डर पैदा किया। जब इसे हटाया जा रहा था, तब कांग्रेस ने कहा था कि अगर ऐसा हुआ तो देश में खून की नदिया बहेंगी। सीएम यादव ने कहा कि खून की नदियां तभी बहेंगी जब रगों में खून होगा। आपकी (कांग्रेस) रगों में पानी है। देश जश्न मना रहा है क्योंकि धारा 370 का कलंक मिट गया। उन्होंने कहा, पीओके के लोग भी इतने खुश हैं कि वे भारत में शामिल होना चाह रहे हैं। क्योंकि, पाकिस्तान में गुजारा करना मुश्किल है। देश में कमल खिलाने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में कमल खिलाने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दुनिया भारत की तरफ देख रही है। दुनिया के लोग मोदी जी का मान सम्मान करते हुए 142 करोड़ देशवासियों का मान सम्मान करते हैं। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खंडवा में आम सभा को संबोधित करते हुए कही। सीएम यादव ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके परदादा नाना सत्रह साल प्रधानमंत्री रहे, जिनकी दादी प्रधानमंत्री रही। जिनके पिता जी प्रधानमंत्री रहे। लगातार सरकार बनने के बाद उनकी मम्मी ने भी पीछे से सरकार चलावाई। आपको गरीबों की चिंता नहीं हुई। कितनी बेशर्मी से बोलते हैं एक बार सरकार बनवा दो एक झटके से गरीबी दूर कर देंगे। गरीबी दूर तुम्हारे पिताजी ने नहीं की, दादी ने नहीं की। पूरा खानदान तो हो गया, अब क्या कर लोगे। कब तक झूठ बोलोगे।