खेल
22-May-2024
...


गाज़ियाबाद (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की दिव्यांशी भारद्वाज ने निशानेबाजी में अहम उपलब्धि हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतने वाली दिव्यांशी अब सितंबर में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी। दिव्यांशी ने अपने स्कूल में 7वीं कक्षा में पहुंचने के बाद निशानेबाजी में भाग लेना शुरु किया था। इसके बाद दिव्यांशी ने स्कूल स्तर पर जीत हासिल की और लगातार आगे बढ़ने लगीं। फरवरी में स्पेन उसने स्वर्ण पदक जीता। इस खिलाड़ी को साल 2018 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिला। 2019 में वह निशानेबाजी में भाग लेने ताइवान गयी थीं। दिव्यांशी के अनुसार उनके मन में निशानेबाजी के लिए शुरु से उत्साह था। उन्होंने सभी चीजों के लिए समय तय कर रखा था। जिसमे ट्रेनिंग, घर वालों के लिए और अपनी पर्सनल फिटनेस के लिए अलग समय रखा था। अब वह ओलंपिक की तैयारियों में लगी हैं। गिरजा/ईएमएस 22 मई 2024