राज्य
25-May-2024
...


जबलपुर, (ईएमएस)। संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन २१ मई से २८ मई तक बहदन, बायपास रोड, ७१ नंबर में, कथा समय २ बजे से ६ बजे तक आयोजित है। वृंदावन से आए अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक अरविंद महराज कथा जनमानस तक पहुंचाएंगे। महाराज ने शनिवार को भगवान कृष्ण जन्मोत्सव का महत्व बताया। कथा स्थल पर ही पहलवान राजपाल और उनकी पत्नी की स्मृति में शक्तिपीठ मंदिर बनवाया। कथा के मुख्य यजमान मुकेश ठाकुर, महेंद्र ठाकुर हैं। सहयोगी भारतीय ब्राह्मण एकता मिशन के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर संजय गौतम, मनोहर सिंह, संजय यादव, ओम प्रकाश, गणेश सिंह, पप्पू प्रकाश सिंह, नारायण सिंह आदि हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सुनील // मोनिका // २५ मई २०२४ // ६.२०