ट्रेंडिंग
11-Jun-2024
...


भुवनेश्वर,(ईएमएस)। ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सस्पेंश से आज पर्दा उठ गया है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने तय कर दिया कि मोहन चरण माझी ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वे मुख्यमंत्री पद की शपथ बुधवार को लेंगे। इसी के साथ ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री की तलाश भी खत्म हो गई। असल में भाजपा नेतृत्व ने पर्यवेक्षकों के जरिए यह तय कर दिया है कि मोहन माझी ही प्रदेश के मुखिया होंगे। मोहन चरण माझी को ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। यहां बतलाते चलें कि ओडिशा के मुख्यमंत्री के चयन के लिए भाजपा आलाकमान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। अब जबकि मोहन माझी का चयन हो चुका है, अत: सारे कयासों पर भी विराम लग गया और कहा जा रहा है कि मोहन बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यही नहीं बल्कि उनके साथ ही राज्य के डिप्टी सीएम के तौर पर केवी सिंह देव और प्रवती परिदा भी शपथ लेंगे। हिदायत/ईएमएस 11जून24