राष्ट्रीय
21-Jun-2024
...


नई दिल्ली(ईएमएस)। प्यासी दिल्ली में पानी पहुंचाने के बहाने सियासी नौटंकी खूब हो रही है। भाजपा,आप और कांग्रेस दिल्ली के हितैषी बनने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पानी की व्यवस्था कोई नहीं करा पा रहा है। दिल्ली को हरियाणा से उसके हक का पानी दिलवाने के लिए जल मंत्री आतिशी शुक्रवार को जंगपुरा विधानसभा के भोगल में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया हैं। इसको लेकर जल मंत्री ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया।जिसमें उन्होंने लिखा कि दिल्ली में पानी की कमी बरकरार है। आज भी 28 लाख दिल्ली वालों को पानी नहीं मिल रहा। हर संभव प्रयास के बाद भी हरियाणा सरकार दिल्ली को पूरा पानी नहीं दे रही। महात्मा गांधी ने सिखाया है कि अगर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना हो, तो सत्याग्रह का रास्ता अपनाना होगा। आज से ‘पानी सत्याग्रह’ शुरू करूँगी।इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी दिलाने के लिए आइएनडीआइ गठबंधन से समर्थन मांगा है। प्रेसवार्ता में उन्होंने भाजपा पर दिल्ली में जल संकट उत्पन्न करने आरोप लगाया। भाजपा नेता विरोध प्रदर्शन का नाटक कर रहे हैं। वीरेन्द्र विश्वकर्मा/ईएमएस 21 जून 2024