ट्रेंडिंग
21-Jun-2024
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के सीएम केजरीवाल की जमानत पर शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। ईडी केजरीवाल की बेल के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची थी, जहां अदालत ने सुनवाई पूरी होने तक जमानत वाले आदेश को रोक दिया है। इसपर केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया आई है। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि देश में तानाशाही बढ़ रही है। उन्होंने ईडी पर सवाल उठाकर कहा कि बिना बेल ऑर्डर आए बिना ईडी कोर्ट कैसे पहुंच गई। सुनीता केजरीवाल ने सीएम के जमानत आदेश को ट्रायल कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड होने से पहले ही चुनौती देने पर ईडी की आलोचना की। सुनीता ने कहा कि उनके पति के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, जैसे वह कोई आतंकवादी हों। वहीं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा से अधिक पानी पाने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही सारी हदें पार कर गई है। दिल्ली के लोगों की पीड़ा देखकर दुख हरियाणा सरकार से अपील करने के लिए आतिशी अनिश्चित काल के लिए ‘सत्याग्रह’ करने जा रही हैं। वे दिल्ली के प्यासे लोगों के लिए ऐसा कर रही हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि टीवी पर दिल्ली के लोगों की पीड़ा देखकर दुख होता है, उन्हें उम्मीद है कि आतिशी की तपस्या सफल होगी और जनता को कुछ राहत मिलेगी। आशीष दुबे / 21 जून 2024