ट्रेंडिंग
21-Jun-2024
...


अमरावती (ईएमएस)। मैं सत्ता में लौटने तक सदन से दूर रहूंगा। इस प्रतिज्ञा के साथ, टीडीपी प्रमुख और राज्य के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू नवंबर 2021 में तत्कालीन सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के सदस्यों के साथ भावनात्मक और तीखी नोकझोंक के बाद आंध्र प्रदेश विधानसभा से चले गए थे। लगभग ढाई साल बाद, नायडू ने शुक्रवार को अपनी प्रतिज्ञा पूरी कर मुख्यमंत्री के रूप में आंध्रप्रदेश विधानसभा में लौट आए। अपने से बहुत छोटे जगन मोहन रेड्डी के हाथों अपमानजनक हार झेलने के पांच साल बाद, नायडू ने सहयोगी भाजपा और जनसेना पार्टी (जेएनपी) के साथ मिलकर अपनी पार्टी को आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारी जीत की ओर अग्रसर किया। अपने नवीनतम कार्यकाल में नायडू की प्राथमिकताओं में मुख्यमंत्री अमरावती का विकास है। उन्होंने ग्रीनफील्ड राजधानी में रुकी हुई परियोजनाओं का जायजा लेने के बाद कहा कि वह अमरावती को लेकर दुविधा में हैं। उन्होंने अमरावती की स्थिति पर जल्द ही एक श्वेत पत्र जारी करने और आगे बढ़ने के लिए लोगों से सुझाव लेने का वादा किया। पिछले वाईएसआरसीपी शासन के तहत अमरावती राजधानी शहर परियोजना 2019 से 2024 तक रुकी रही। हालाँकि, सरकार में बदलाव ने राजधानी शहर परियोजना में जान फूंक दी है, क्योंकि नायडू ने घोषणा की है कि अमरावती आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी। आशीष दुबे / 21 जून 2024